*👉🏻 स्कूलों के पास गुटखा, तंबाकू बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालंधर,28 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- आज सुबह मल्टीडिपार्टमेंट टीम ने शहर में स्कूलों के नजदीक गुटखा और तंबाकू बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की और उन दुकानदारों को जुर्माना भी किया।
जानकारी देते हुए छापेमारी करने गई टीम की इंस्पेक्टर राशू महाजन ने बताया कि हेल्थ, ड्रग्स और नारकोटिक्स टीम ने मिलकर रेलवे स्टेशन नजदीक स्तिथ स्कूल के पास बनी दुकानों पर छापेमारी की। उक्त दुकानों पर गुटखा और तंबाकू बेचा जा रहा था। टीम ने दुकानदार मनोज पुरी और दुआ संस की दुकान पर छापेमारी कर वहां पर जांच की तो उक्त दुकानों से गुटखा और तंबाकू के पाउच बरामद हुए। टीम ने दोनों दुकानदारों को 12 हजार और 10 हज़ार रुपये जुर्माना किया।
जिसके बाद टीम सोढल रोड स्थित स्कूल के पास दुकानों पर गई, लेकिन वहां पर दुकानें बंद थी। राशू महाजन ने बताया कि शहर में अगर किसी भी स्कूल के पास गुटका तंबाकू या अन्य नशे युक्त पदार्थ कोई भी दुकानदार बेचता पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
