*👉🏻 रैणक बाजार में स्थित नॉवल्टी गारमेंट में लगी भीषण आग* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-रैणक बाजार में स्थित नॉवल्टी गारमेंट नामक कपड़ों के शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। जानकारी के मुताबिक रैणक बाजार में स्थित नॉवल्टी स्टोर की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही स्टोर मालिक अरविंद ने तुरंत ही दमकल विभाग को सूचित किया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। आग किन कारणों से लगी है उसका अभी पता नहीं चल पाया है।