*👉🏻 आरटीए के ड्राइवर रमेश कुमार हैप्पी दो दिन के रिमांड पर, विजिलेंस करेगी पूछताछ*
जालंधर,22 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-आरटीए के ड्राइवर रमेश कुमार हैप्पी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद हैप्पी ने आज सैशन कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां पर उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। हैप्पी से अब विजिलेंस पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि रमेश कुमार हैप्पी के पास से करोड़ों रुपये की संपति के दस्तावेज व नकदी बरामद हुई थी। जिसके बाद हैप्पी ने पहले सैशन,फिर हाई कोर्ट व उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जोकि खारिज हो गई। जिसके बाद हैप्पी ने आज सैशन कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

