WhatsApp में आया नया वीडियो कालिंग का फीचर, बात करना हुआ आसान!
इंस्टेंट मेस्सजिंग ऍप व्हाट्सप्प इस साल की शुरुवात से ही नए फीचर्स को रोल आउट किएजा रहा है. कंपनी अपनी ऍप को काफी इंटरैक्टिव बनाने की कोशिश कर रही है जिसके तहत यूज़र्स इसपर ज़्यादा समय बिताऍं.
अब कंपनी एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसकी मदद से यूज़र आसानी से वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे. व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp एंड्रॉयड पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है जिसकी मदद से यूज़र वॉयस कॉल से सीधे वीडियो कॉल में स्विच कर सकेंगे. इस फीचर के ज़रिए वीडियो कॉल से वॉयस कॉल में स्विच करना भी संभव होगा.
व्हाट्सऐप के मौज़ूदा वर्ज़न में अगर आप किसी वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल करने की चाहत रखते हैं तो पहले वॉयस कॉल बंद करने के बाद फिर से वीडियो कॉल करना पड़ता है. लेकिन नए फीचर के जरिए यूज़र को होने वाली यह असुविधा दूर हो जाएगी. नए फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.263 पर जारी किया गया है.