मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, अब तक 138 की मौत
भूकंप ने यहां काफी तबाही मचाई है. इससे करीब 44 बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा है. ये भूकंप 1985 के बाद का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है. भूकंप 1985 के विनाशकारी भूकंप की 32 वीं बरसी पर आया है.
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.1 थी जबकि मेक्सिको के सीस्मोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी. संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र पड़ोसी प्यूब्ला प्रांत में चियाउतला डि तापिया से सात किलोमीटर पश्चिम में था.



