*👉🏻 राशन के नाम पर शासन,फिर गर्माया सरकारी राशन का मुद्दा* *👉🏻 वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सच्चर ने 20 अप्रैल को खोल दी थी पोल* *👉🏻 हैडलाइन एक्सप्रेस की 20 अप्रैल की खबर पर लगी मुहर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 जुलाई 2020-(एच.ई)-जालंधर केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी के करीबी व्यक्ति के होटल के हॉल में से सरकारी राशन मिलने के कारण एक बार फिर से राशन का मुद्दा गरमा गया है, लेकिन इस बात पर मुहर लगती भी दिखाई दे रही है जो 20 अप्रैल को वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सच्चर ने कही थी।
आज विधायक राजिंदर बेरी के करीबी माने जाने वाले व्यक्ति के होटल में से राशन की बोरियां बरामद हुई है। जिसके बारे में विधायक का यह कहना है कि यह राशन उन्होंने इसलिए रखा है ताकि लॉकडाउन के समय जिन गरीब लोगों को राशन नहीं मिला था उन्हें यह मुहैया करवाया जा सके। लेकिन दूसरी तरफ वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सच्चर ने कहा कि उन्होंने 20 अप्रैल को यह मुद्दा उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि विधायक राजेंद्र बेरी केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया राशन गरीबों को ना बांटकर स्टोर कर रहे हैं ताकि सही समय आने पर वह इसका इस्तेमाल कर खुद को फायदा पहुंचा सके। आज जब विधायक के करीबी व्यक्ति के होटल से वही सरकारी राशन बरामद हुआ तो अनिल सच्चर ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस बात को स्पष्ट रूप से बता दिया था कि विधायक बेरी गरीबों को राशन ना बांट कर स्टोर कर रहे हैं। हैडलाइन एक्सप्रेस ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन को जगाने की कोशिश की थी। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस पूरे मामले की सत्यता को उजागर करता है या वही बोल दोहराता है जो विधायक बोल रहा है।

