*👉🏻 जिला जालंधर में नाइट कर्फ्यू नहीं रोक पा रहा कोरोना की रफ्तार* *👉🏻 सात दिनों में आये 1900 से ज्यादा कोरोना केस, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 जनवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- कोरोना केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। जिसके बाद जिला जालंधर के जिलाधीश घनश्याम थोरी ने भी रात्रि कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी कर दिए। मगर सोचने वाली बात यह है कि क्या रात्रि कर्फ्यू लागू करने के कारण जिला जालंधर में कोरोना केसों में कमी हो पाई है या नहीं।
सेहत विभाग द्वारा रोजाना जारी किए जा रहे कोरोना केसों के आंकड़ों को देखते हुए तो यही लग रहा है कि रात्रि कर्फ्यू लगाने के बाद भी महानगर और जिले में कोरोना के नए मामलों में कोई कमी नहीं आई है। अगर सेहत विभाग द्वारा जारी किए जा रहे पिछले 7 दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो जिला जालंधर में 5 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक 1914 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। पिछले 4 दिनों में तो रोजाना ही ढाई सौ से तीन सौ के करीब कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए तो यही लग रहा है कि सरकार द्वारा नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेशों का कोई फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि नाइट कर्फ्यू लागू होने के बावजूद कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पंजाब सरकार को अब दिन में लोगों पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना करवाने के लिए सख्ती करनी होगी और साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए जागरुक करना होगा तभी कोरोना के मामलों में कमी आ सकती है। लोगों को भी चाहिए कि वह अगर घर से बाहर निकले तो मास्क पहन कर निकले और समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहें।

