*👉🏻 दो सगे भाई एक्सयूवी कारों में करते थे नशे की सप्लाई, एक भाई को पुलिस ने हेरोइन सहित किया गिरफ्तार, दूसरा फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 06 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने नशा तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों में से एक को 50 ग्राम हेरोइन और एक्सयूवी 300 कार सहित गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी का भाई पुलिस को चकमा देकर मौके से अपनी गाड़ी एक्सयूवी 500 में फरार हो गया।
जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम को सूचना मिली थी कि दो सगे भाई पंकज और साहिल पुत्र दीपक कुमार निवासी टावर एनक्लेव फेज-1 नशा तस्करी का काम करते हैं। दोनों भाई अपनी अलग-अलग सफेद रंग की एक्सयूवी कारों में सवार होते हैं। जब एक भाई ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई देने जाता है तो दूसरा भाई अपनी कार में रेकी करता है। आज भी दोनों भाई किसी ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए रविदास चौक से घई अस्पताल की तरफ जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने घई अस्पताल नज़दीक नाकाबंदी कर ली और वाहनों की जांच शुरू कर दी। तभी पुलिस पार्टी ने एक एक्सयूवी 300 सफेद रंगी को रोका और चालक से उसका नाम पूछा तो चालक ने अपना नाम पंकज बताया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जबकि आरोपी का सगा भाई साहिल अपनी एक्सयूवी 500 कार में फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर थाना डिवीजन नंबर छह में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला है कि दोनों भाइयों पर पहले भी थाना सात और थाना एक में नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
