*👉🏻–मामला गुरु अमरदास नगर में जन्मदिन पार्टी दौरान हवाई फायरिंग का–* *👉🏻 आरोपी सुमित गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही खरीदा था असला और उसी से की फायरिंग* *👉🏻 पुलिस प्रशासन को चाहिए कि असला लाइसेंस बनाने से पहले आवेदनकर्ता की हो पूरी छानबीन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 09 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- गुरु अमरदास नगर में स्थित एक घर में जन्मदिन पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले शिवसेना हिंद के जिला प्रधान सोहित शर्मा और सुमित कुमार पर थाना डिवीजन नंबर 1 में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुमित ने कुछ दिन पहले ही शहर के एक गन हाउस से असला खरीदा था और कुछ दिनों बाद ही उसी असले से हवाई फायरिंग कर दी। अब सोचने वाली बात यह है कि पुलिस प्रशासन बिना छानबीन किए ही ऐसे लोगों को असला लाइसेंस जारी कर देता है जिन्हें वेपन की वैल्यू ही नहीं पता होती। जो लोग जश्न मनाते हुए फायरिंग कर सकते हैं तो वह लोग किसी मामूली से झगड़े पर भी गोली चलाने से हिचकिचाएंगे नहीं। इसी लिए पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों के असले जब्त कर उनके असला लाइसेंस रद्द किए जाएं और इन पर सख्त कारवाई की जाए।

