*👉🏻 आशिक की बेवफाई से आहत युवती ने लगाया आशिक के घर के बाहर धरना,आशिक परिवार संग घर से फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते न्यू रसीला नगर में आज एक 19 वर्षीय युवती ने अपने बेवफा आशिक के घर के बाहर धरना लगा दिया।
जानकारी देते हुए घास मंडी की रहने वाली युवती ने बताया कि उसका न्यू रसीला नगर के रहने वाले लड़के से 5 साल से अफेयर चल रहा है। दोनों एक साथ ही स्कूल में पढ़ते थे और दसवीं क्लास से उनका अफेयर शुरू हो गया था। पहले तो लड़का उसे विवाह करने का झांसा देता रहा, लेकिन अब जब युवती ने लड़के से विवाह के लिए जोर देना शुरू किया तो लड़का अपनी बात से मुकर गया और लड़की को जान से मारने की धमकियां देने लगा। पीड़ित युवती ने बताया कि उसका बेवफा आशिक किसी दूसरी जगह पर भी उसका रिश्ता होने नहीं दे रहा इसीलिए आज उसने यह कदम उठाया है। लेकिन जैसे ही लड़के को इस बात की भनक लगी तो कि लड़की उसके घर आ रही है तो वह घर को ताला लगाकर अपने परिवार संग फरार हो हो गया। खबर लिखे जाने तक लड़की अपने बेवफा आशिक के घर के बाहर धरने पर बैठी हुई थी।