*👉🏻 सामान से भरे ट्रक को लगी आग, लाखों का नुकसान*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-देर रात निजामुद्दीनपुर नजदीक काला बकरा में खड़े ट्रक को आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवर नरेश कुमार पुत्र सीताराम ने बताया कि वह लुधियाना से माल लेकर जम्मू जा रहा था कि रात होने पर निजामुद्दीनपुर नजदीक काला बकरा में ट्रक खड़ा करके अंदर लेटा हुआ था। रात 2:30 बजे आसपास खड़े ट्रकों के ड्राइवरों ने शोर मचाया कि तुम्हारे ट्रक में से धुआं निकल रहा है। जैसे ही ट्रक से बाहर निकला तो ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग की सूचना तुरंत देहात पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। वही मौके पर पहुंचे देहात पुलिस के एएसआई सुखजीत सिंह बैंस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक को आग लग गई है। जब मौके पर पहुंचा तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई थी। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में कैमिकल, अंडर गारमेंट्स, दवाइयां व अन्य सामान था जो जम्मू पहुंचाना था। आग लगने के कारण ट्रक में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। लेकिन जानी नुकसान होने से बच गया।
