*👉🏻 60 साल की महिला ने 30 लाख की गाड़ी में ऐसा क्या किया कि मच गई चीखों पुकार,पढ़ें ऐसा क्या किया था गाड़ी में*
जालंधर,25 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला/विष्णु/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत आते ज्योति चौक नज़दीक एक 60 वर्षीय महिला ने अपनी 30 लाख की गाड़ी से दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिस कारण एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक महिला को पकड़ लिया है। जानकारी मुताबिक बिमल(60) पुत्री इंद्र गोलखीनाथ निवासी मिशन कंपाउंड अपनी फॉक्सवैगन गाड़ी में श्री राम चौक से ज्योति चौक की तरफ जा रही थी। ज्योति चौक से पहले एक वाहन महिला की कार के आगे से अचानक ही निकला। जिस कारण महिला घबरा गई और उससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। महिला से कार की रफ्तार तेज़ हो गई और उसने पहले अपनी कार से एक खड़े बाइक को टक्कर मारी। जिसके बाद महिला ने एक्टिवा सवार पिता पुत्री को टक्कर मार दी। फिर भी महिला की गाड़ी न रुकी और आगे जाकर महिला ने कार से एक बुलेट सवार एएसआई व एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मारी। इन लोगों को टक्कर मारने के बाद भी महिला की गाड़ी नहीं रुकी और आगे जाकर एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी। जिसके बाद कार ने बैंक की कैश वैन को टक्कर मार दी और आगे जाकर गाड़ी रुक गई। इतना सब होने के कारण वहां पर चीखों पुकार मच गई। कार चालक महिला की गाड़ी के सेफ्टी बैलून खुलने के कारण उसे खरोंच तक नहीं आई। इतना सब होने पर वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना चार के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और गाड़ी जब्त कर जांच शुरू की। मृतक महिला की पहचान इसरती बेगम पत्नी एम.डी. खालिद निवासी बस्ती दानिशमंदा व घायलों की पहचान मोहित निवासी इस्लामगंज, पंकज एएसआई सीआईए स्टॉफ-2 देहाती, अमन जैन व चेतना जैन पुत्री अमन जैन निवासी गुज्ज़ापीर रोड के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
