*👉🏻 जालंधर,लुधियाना,पटियाला में शनिवार रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू* *👉🏻 कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर सीएम ने दिए आदेश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 07 अगस्त 2020-(एच.ई)- मुख्यमंत्री पंजाब ने कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर नाइट कर्फ्यू के समय में फिर से बदलाव किया है,लेकिन यह बदलाव सिर्फ तीन शहरों के लिए होगा। अब शनिवार रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नाइट कर्फ्यू का समय रात 11:00 से सुबह 5:00 तक कर दिया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ने के कारण पंजाब के जालंधर, लुधियाना और पटियाला में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव कर दिया गया है। इन तीन शहरों में अब शनिवार रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।


