सिद्धू मूसेवाला की दूसरी बरसी, पिता ने कहा – बाहर के लोग यहां न आएं…

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दूसरी बरसी के मौके पर पिता बलकौर सिंह ने एक साधारण समारोह रखा है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई को 2 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर पंजाबी सिंगर के घर पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है. इसी के साथ ही सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लोगों से खास अपील भी की है. उन्होंने लोगों से कहा है कि वह उनके घर पर न आए. उन्होंने दूसरी बरसी पर सिर्फ परिवार के लोगों को ही आने को कहा है.
बीती शाम पिता बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाला की दूसरी बरसी के मौके पर कहा – ”कल बहुत सादा कार्यक्रम होगा क्योंकि चुनाव हैं और गर्मी बहुत ज़्यादा है. हमने बाहर के लोगों से कहा है कि वे यहां न आएं, केवल गांव और परिवार के लोग आ रहे हैं.” इतना ही नहीं पंजाबी सिंगर के परिवार का कहना है कि, जब तक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक हमारी न्याय की लड़ाई जारी रहेगी. सिद्धू की हत्या एक बड़ी साजिश का हिस्सा है.
