*👉🏻 दूसरे दिन भी जारी है चोटी कटने के मामला* *👉🏻 पुलिस के लिए बनी असमंजस की स्थिति,किसे पकड़ें*
जालंधर-आज दूसरे दिन भी चोटी कटने के मामले सामने आया है। आंगनवाड़ी स्कूल में अपने भतीजे को घुमाने गयी लड़की के बाल कट गए।

जानकारी के मुताबिक सलोनी पुत्री सुधीर निवासी संत नगर निवासी अपने भतीजे को लेकर आंगनवाड़ी स्कूल गयी थी। जब वापिस आई और अपनी चाची को कहा कि मेरे बाल संवार दो जैसे ही चाची उसके बाल संवारने लगी। उसके बाल चाची के हाथ में आ गए। चाची ने सलोनी को बताया तो वह रोने लगी। बाल कटने की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस व इलाका निवासी सलोनी के घर पहुंच गए। पुलिस जांच में जुट गई है।

