*👉🏻 गैर आधिकारिक गनमैन वापिस लो नहीं तो पुलिस अधिकारियों की सैलरी में से कटेगा खर्चा-डीजीपी*
जालंधर,13 मार्च 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी और बटालियन के कमांडेंट को निर्देश जारी कर कहा हैं कि वह पूरे राज्य में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ लगे सभी गैर आधिकारिक गनमैनों को तुरंत वापस लिए जाएं। डीजीपी ने इसको सरकार के खर्चा और मानव शक्ति का नुकसान बताया है। एक अनुमान के मुताबिक पुलिस के 1500 से 2000 गनमैन गैर आधिकारिक ड्यूटीओं पर लगाए हुए हैं। जब राज्य की सुरक्षा की समीक्षा करवाई गई तो उसके नतीजों पर डीजीपी गुप्ता ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इसीलिए राज्य और शहरों के पुलिस कमिश्नरों की आलोचना भी की है। क्योंकि उन्होंने ही अपने तौर पर बड़ी गिनती में ऐसे गनमैन बिना सिक्योरिटी विंग की इजाजत के तैनात किए हुए हैं। एक इंग्लिश अखबार में छपी खबर के अनुसार डीजीपी ने अपने पत्र में कहा है कि अगर 14 मार्च तक गैर आधिकारिक गनमैन वापस ना लिए गए तो हर एक कॉन्स्टेबल की तनख्वाह 52 हजार रुपये एसएसपी, पुलिस कमिश्नर या संबंधित कमांडेंट की सैलरी में से काटी जाएगी। पत्र में यह भी लिखा गया है कि ऐसे ही पत्र उनसे पहले रह चुके डीजीपीज़ ने भी निकाले थे पर जिन पर कोई अमल नहीं किया गया। लेकिन अगर इस बार किसी ने भी कोताही बरती तो तैनात गनमैन की सैलरी का खर्चा संबंधित अधिकारियों पर पड़ेगा।


