*👉🏻 मौत ऐसे भी आती है* *👉🏻 जालंधर के टांडा फाटक नज़दीक हुए हादसे में गई 23 वर्षीय युवक की जान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- मौत किस रूप में आ जाए इसका पता नहीं चलता। ऐसी ही एक घटना आज जालंधर के टांडा फाटक रोड पर हुई जिसमें एक 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत पड़ते टांडा फाटक रोड पर एक हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई जबकि उसका पिता बाल-बाल बच गया। जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने पुत्र राजदीप निवासी गाजी गुल्ला के साथ ट्रॉली पर एलमिनियम की शीट्स लोड करके डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे टांडा फाटक रोड पर पहुंचे तो सड़क में गड्ढा पड़ा होने के कारण ट्राली को झटका लग गया और उस पर लोड की हुई एलुमिनियम शीट्स का एक बंडल जोकि रस्सी से बंधा हुआ था रस्सी टूटने के कारण नीचे गिर गया।
बेटा भी शीट्स के बंडल पर ही बैठा हुआ था वह भी उसी के साथ ही नीचे जमीन पर गिर गया। बेटे के ऊपर शीट्स का बंडल गिर गया जिसका वजन 3 टन के करीब था। लोगों की मदद से राजदीप को शीट्स के नीचे से निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर अगली कारवाई शुरू की।