*👉🏻 देशवासियों ने दिखाई राष्ट्र के प्रति एकता ,प्रधानमंत्री के कहे अनुसार 9 मिंट तक बत्तियां बंद कर जलाए दीये और मोमबत्तियां* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 05 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते जहां पूरा देश लॉक डाउन है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर राष्ट्र के प्रति अपनी एकता दिखाते हुए आज देश वासियों ने 9 मिनट तक अपने घरों की सभी लाइटें बंद करके दीये और मोमबत्तियां जलाकर देश को रोशन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों को रविवार रात 9:00 बजे 9 मिनट तक अपने घरों की सभी लाइटें बंद करके दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की टॉर्च जला कर देश के प्रति एकता दिखाने के लिए कहा था। देशवासियों ने भी पीएम की बात का मान रखते हुए रात 9:00 बजे 9 मिनट तक घर की सभी लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती के साथ देश को रोशन किया।
जालंधर में भी सभी इलाकों में लोगों ने अपने घरों की लाइट को पूरे 9:00 बजे बंद कर दिया और अपने घरों की बालकोनी और छतों पर चढ़कर दीया, मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी से देश को रोशन करने में अपना योगदान दिया।
