*👉🏻 पुडा ने की अवैध निर्माणों पर कारवाई* *👉🏻 अवैध रूप से बन रहे पीजी पर चली डिच*

जालंधर,6 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- अवैध निर्माण के खिलाफ पुडा ने भी सख्त रुख अपना लिया है। पीसीएस अधिकारी जय इंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर एक्सईएन करणवीर सिंह के नेतृत्व में आज एसडीओ जगबीर सिंह,अभिषेक ढल्ल,संदीप कुमार और पुलिस पार्टी ने एलपीयू के पीछे अवैध रूप से बन रहे 17 PG पर डिच चला दी। पुडा की इस कार्रवाई का काफी विरोध भी हुआ।
लेकिन पुलिस पार्टी और पुडा के अधिकारियों के सामने प्रदर्शनकारियों की नहीं चल पाई। गौरतलब है कि नगर निगम के साथ-साथ अब पुडा ने भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
