*👉🏻 बीती देर रात गुरु नानक इंटरप्राइजेज के मालिक के बेटे गुरिंदर सिंह ने खुद को मारी गोली, मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 अक्तूबर 2020-(एच.ई)-गोराया के गांव विरका के रहने वाले गुरु नानक इंटरप्राइजेज (जीएनए) के मालिक के बेटे गुरिंदर सिंह ने घरेलू विवाद के चलते बीती देर रात खुद को गोली मार ली थी। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर आज उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक बीती देर रात गुरिंदर सिंह का अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद गुरिंदर सिंह के परिजन उसे तुरंत ही निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आज दोपहर इलाज दौरान गुरिंदर सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
