*👉🏻 वीआईपी रोड (लाडोवाली) पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने की मीटिंग* *👉🏻 दुकानदारों ने 20 नवंबर तक कब्जे हटाने का किया वादा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक 👇🏻*
जालंधर,7 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- वीआईपी रोड के नाम से मशहूर शहर की लाडोवाली रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए नाजायज कब्जों को हटाने के लिए आज पुलिस लाइन में एडीसीपी ट्रैफिक गगणेश कुमार की अगुवाई में एक बैठक रखी गई। इस बैठक में लाडोवाली रोड पर स्थित दुकानों के मालिकों को बुलाया गया। बैठक में ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कब्जाधारियों को कब्जे हटाने के निर्देश दिए और साथ ही कहा कि अगर कब्जे ना हटाए गए तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए दुकानदारों ने फैसला किया कि वह 20 नवंबर 2019 तक दुकानों के आगे से किए गए अवैध कब्जों को हटा लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एडीसीपी ट्रैफिक से यह वादा भी किया कि भविष्य में वह दुकानों के आगे कब्जे नहीं करेंगे।
इस बैठक में एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर हरचरण सिंह, नगर निगम जालंधर के सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश लाल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बैठक में दुकानदारों की तरफ से जगदंबे मोटर, किसान ट्रैक्टर, गुरमीत मोटर, दीप ट्रैक्टर, प्रिंस ट्रैक्टर, न्यू पंजाब ट्रैक्टर, बवेजा मोटर, पंजाब ट्रैक्टर, पंजाब मोटर, टाटा मोटर के अलावा अन्य दुकानदार भी मौजूद थे। जिन्होंने ट्रैफिक पुलिस को भविष्य में सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया है।
