*👉🏻 मकान की छत गिरी, दो मिनट पहले बाहर निकली लड़की का हुआ बचाव* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,22 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 52 के अंतर्गत आते महेंद्रू मोहल्ला में आज दोपहर बाद एक मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी देते हुए मकान मालकिन गीता रानी
ने बताया की बरसात के कारण मकान की छत कमजोर हो गई थी। जिसका कुछ हिस्सा कल रात को भी गिर गया था। आज दोपहर बाद उनकी बेटी घर में काम कर रही थी और दो-तीन मिनट पहले ही वह घर से बाहर निकली तो छत गिर गई। अगर उस समय कोई कमरे में होता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए थे।


