आंतकवादी पन्नू द्वारा दी गई पंजाब बंद की कॉल का समर्थन करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का पर्चा-ईशांत शर्मा
जालंधर, 29 अगस्त 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शिव सेना हिन्द के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान्त शर्मा की तरफ़ से एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस हेड आफिस सहदेव मार्किट में आयोजित की गई। इस मौके ईशान्त शर्मा ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर सिंह के नाम पर 31 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल देने की सख्त शब्दों में निंदा की।
उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आंतकी पन्नू द्वारा दी गई पंजाब बंद की कॉल को कोई भी पंजाब वासी समर्थन न दें। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री व डीजीपी साहिब से मांग करते है कि कोई भी पंजाब बंद का समर्थन करता है तो उस के खिलाफ आंतकियों का समर्थन करने व देश द्रोह की धारा लगाकर FIR दर्ज की जानी चाहिए और ऐसे गद्दारो को गिरफ्तार करना चाहिए, जो पन्नू के इशारों पर देश विरोधी कार्य में संलिप्त है ताकि भविष्य में कोई भी पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश में शामिल न हो सके। शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पन्नू को आतंकवादी घोषित करने के बाद पन्नू ने देश विरोधी गतिविधियों को और तेज कर दिया है। शर्मा ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों के डॉलरों से पलने वाला पन्नू पाकिस्तान के इशारों पर पंजाब में हिंसा फैलाने की साजिशें रच रहा है। शर्मा ने कहा कि बहुत दुःखद बात है कि श्री अकाल तख्त साहिब में प्रति वर्ष 31 अगस्त को मुख्यमंत्री के हत्यारे दिलावर सिंह की याद में श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले जाते है और आंतकी पन्नू इसी अरदास में सिखों को भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त के 12 राज्यो के 60 शहरों में पीएम के नाम पर डिप्टी कमिश्नर्स को मांग पत्र सौंप कर मांग की जाएगी कि पुणे में 10 अगस्त 1986 को खालिस्तान आंतकियों की गोलियों के बाद शहीद होने वाले “जनरल अरुण श्रीधर वैद्य” और पंजाब में आंतकियो का नामोनिशान मिटाने वाले शहीद मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बहादुरी की गाथाएं स्कूलों में पढ़ाये जाने वाले पाठ्यक्रम में दर्ज की जानी चाहिए ताकि देश भर के बच्चे “जनरल अरुण श्रीधर वैद्य” और बेअंत सिंह जी की बहादुरी व वीरता से प्रेरणा लेकर देश विरोधी ताकतों से लोहा ले सकें। उन्होंने कहा कि “जनरल अरुण श्रीधर वैद्य” और बेअंत सिंह जी की जीवनी पढ़ने से युवाओं में देश के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा होगा। शर्मा ने कहा कि हम डीजीपी से मांग करते है कि जो भी पन्नू व पम्मा जैसे खालिस्तानियों के समर्थक सोशल मीडिया पर देश विरोधी व खालिस्तान के समर्थन में पोस्ट वायरल कर लोगों को रेफरेंडम 2020 मुहिम या खालिस्तान मुहिम में जुड़ने के लिए उकसाते व भड़काते है उन के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि पंजाब का माहौल खराब न हो।
