*👉🏻 पंजाब को नशा मुक्त करने में फेल साबित हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह-राजेश रिंकू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 17 फरवरी 2021-(एच.ई)-मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को नशा मुक्त करने के जो वायदे किए थे वह झूठे निकले हैं। इसीलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बातें पत्रकारवार्ता दौरान शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के वरिष्ठ उप प्रमुख राजेश रिंकू ने कही है। शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज के दिशा-निर्देशों पर पार्टी की एक विशेष बैठक मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।
जिसकी अध्यक्षता पार्टी के उत्तर भारत के वरिष्ठ उप प्रमुख राजेश रिंकू ने की। इस बैठक में राजेश रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले जनता से वायदे किए थे कि वह पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे, लेकिन उनके यह वायदे झूठे निकले। पूरे पंजाब में सरेआम नशा बिक रहा है और अवैध शराब की तस्करी भी जोरों पर चल रही है।
अगर बात जालंधर की हो तो बस्ती बावा खेल क्षेत्र व शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सरेआम अवैध शराब के अड्डे चल रहे हैं। जिसके बारे में पुलिस प्रशासन को भी पता है। पंजाब में अपराधिक घटनाएं भी रोजाना बढ़ रही है जिन पर अंकुश लगाना जरूरी हो गया है। अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब को नशा मुक्त व अपराधिक घटनाओं से मुक्त नहीं कर सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बैठक में मौजूद अन्य शिवसैनिकों ने भी मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शिवसैनिकों ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण कितने ही घर बर्बाद हो चुके हैं लेकिन पंजाब सरकार सिर्फ राजनीति करने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री को पंजाब की जवानी की कोई चिंता नहीं है वह सिर्फ बयानबाजी करने में सक्रिय रहते हैं।
