*👉🏻 दोआबा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 15 साल की बच्ची के पेट से निकाली साढ़े तीन किलो की रसौली*

जालंधर,3 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-नकोदर रोड डॉ. बीआर अम्बेडकर चौक के पास स्थित दोआबा अस्पताल में 15 साल की बच्ची को डॉक्टरों ने सफल आप्रेशन कर नया जीवन दिया है। इस बारे में बताते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष गुप्ता व डॉक्टर शिल्पी गुप्ता (बच्चों की सर्जन) ने बताया कि उनके पास अंजली नाम की 15 साल की एक बच्ची आई थी। बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि उसका पेट जरूरत से ज्यादा फैला हुआ है और बच्ची काफी दर्द महसूस करती हैं। बच्ची जो भी खाती है वह उसे हज़म नहीं कर पाती। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि बच्ची की पूरी तरह से जांच की गई, तो पता चला कि उसके पेट में काफी बड़ी रसौली (साढ़े तीन किलो) है। परिजनों को इस बारे में बताया गया और कहा कि बच्ची का ऑपरेशन कर रसौली निकालनी पड़ेगी। जिसके बाद बच्ची के पेट का आपरेशन किया गया जोकि सफल रहा और रसौली को बाहर निकाला गया। डॉक्टर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस छोटी उम्र में इतनी बड़ी रसौली (साढ़े तीन किलो) होना आश्चर्यजनक है और इसका सफल ऑपरेशन करना काफी मुश्किल था, जो डॉक्टर शिल्पी गुप्ता ने करके दिखाया। डॉक्टर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बच्ची अब बिल्कुल स्वस्थ है।

