*👉🏻 पिस्तौल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डालना युवक को पड़ा भारी, देसी पिस्तौल,कारतूस और मोबाइल सहित दो गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 05 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टॉफ-1 और थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके पास से एक देसी पिस्तौल 12 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को थाना भार्गव कैंप की पुलिस मॉडल हाउस माता रानी चौक में नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। तभी थाना भार्गव कैंप के प्रभारी को सूचना मिली कि रमन कुमार उर्फ बब्बू पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मधुबन कॉलोनी थाना बस्ती बावा खेल ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लगाई हुई है। जिसमें उसके साथ एक लड़की है। जिसने दोनों हाथों में एक-एक पिस्तौल पकड़ी हुई है और रमन की कनपटी पर लगाई हुई है।
तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस को सूचना मिली की पिस्तौल रमन के दूसरे साथी मनदीप सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी किला मोहल्ला थाना बस्ती बावा खेल की हैं और दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से मॉडल हाउस की तरफ घूम रहे हैं। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया और सीआईए स्टॉफ-1 के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को नाख़ाँ वाला बाग के पास से गिरफ्तार कर एक 12 बोर की देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक विवो कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है। 
————————————————————
—बाबा बकाला में रहने वाले दोस्त ने मनदीप को हथियार अपने पास रखने के लिए दिया था–
–मनदीप और रमन थोड़े-थोड़े समय के लिए अपने पास रखते थे हथियार–
पुलिस पूछताछ में रमन ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और मनदीप ने बताया कि वह प्राइवेट लैब में सैंपल कलेक्ट करने का काम करता है। 2 महीने पहले वह बाबा बकाला जिला अमृतसर में गया था। जहां पर उसके दोस्त की किसी के साथ लड़ाई हुई थी। जिसके बाद उसने यह हथियार मनदीप को अपने पास रखने के लिए दे दिया था। मनदीप और रमन बारी-बारी से पिस्तौल अपने पास रखते थे।