*👉🏻 सरकार की ढीली कार्य प्रणाली से शहरवासी परेशान:-वीरेश मिंटू* *👉🏻 नगर निगम के सभी विभाग शहर को सुधारने में हुए फेल*

जालंधर,23 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-आज वार्ड नंबर 40 के भाजपा पार्षद वीरेश मिंटू, भाजपा नेता पार्षद पति प्रभु दयाल, पार्षद पति रितेश निहंग ने कहा नगर निगम को लगभग 1 साल से ज्यादा समय हो गया है। आज तक शहर की प्राथमिक समस्याएं जैसे सीवरेज सफ़ाई, स्ट्रीट लाइट एवं पैच वर्क कराने में नगर निगम असमर्थ रहा है। शहर का सीवरेज सिस्टम चरमरा गया है। लगातार गंदे पानी की समस्या सीवरेज बंद की शिकायतें बढ़ती जा रही है। सीवरेज समस्या को ठीक करने में 10 से 15 दिन लग जाते हैं। जिसका मुख्य कारण सीवरमैन एवं मशीनरी का कम होना। अगर हम लुधियाना की बात करें तो वहां सफाई सेवकों की गिनती लगभग 9000 है और सीवरमैन की 2200। वहीं जालंधर में 1800 सफाई सेवक एवं सीवरमैन 360 है। यह बड़ा कारण है शहर की बदतर हालत का, घर घर नौकरी देने का झूठा वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस पहले नगर निगम की सभी खाली पदों की भर्ती करें जिससे शहर का भला हो सके। इन समस्याओं से तंग आकर कांग्रेस के ही पार्षद रोहन सहगल पहले ही इस्तीफा दे चुके है। बिल्डिंग विभाग पूरी तरह से बेहोश हो चुका है। शहर में अवैध निर्माण जोरों से चल रहा है। कांग्रेस के विधायक पहले ही निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। अगर कहा जाए तो कांग्रेस सरकार हर विभाग में फेल साबित हो रही है।


