*👉🏻 हेरोइन सहित एक काबू*
जालंधर,20 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि वह कल शाम बस स्टैंड में पुलिस पार्टी सहित चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसने हाथ में प्लास्टिक का लिफाफा पकड़ा हुआ था। व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और लिफाफे को फेंक भागने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया और फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान मुक्खा सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी लखन खोला थाना सुभानपुर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

