*👉🏻 लाला और काली हेरोइन सहित काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 10 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने दो नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंचार्ज अश्वनी नंदा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने भगत सिंह कॉलोनी नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्होंने भगत सिंह कॉलोनी वाई प्वाइंट के पास से दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका।
जिन्होंने पूछताछ दौरान अपना नाम लवप्रीत कुमार उर्फ प्रीत उर्फ लाला पुत्र भूला राम निवासी गांव दयालपुर जिला जालंधर और सतिंदर सिंह उर्फ काली पुत्र दलबीर सिंह निवासी पिंड दोलोनंगल जिला अमृतसर बताया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 25 ग्राम और 27 ग्राम कुल (52 ग्राम) हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नंबर एक में उन पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

