*👉🏻 अली मोहल्ला सहित इन क्षेत्रों में पहुंचा कोरोना* *👉🏻 पढ़ें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस का 👇🏻*
जालंधर, 24 जून 2020-(एच.ई)- जालंधर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना ही कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ रही है। आज बुधवार को भी जिले में 43 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह सभी मरीज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पॉजिटिव मरीज जिन क्षेत्रों के रहने वाले हैं वह क्षेत्र है उपकार नगर, न्यू उपकार नगर, एसबीएलएस नगर, मोहन विहार, कठार आदमपुर, जंडू सिंघा, लेसड़ीवाल, संतोखपुरा, पीएपी कंपलेक्स, नकोदर, राजा गार्डन, अली मोहल्ला, लंबा पिंड, एकता नगर, काकी पिंड और मंड रोड स्थित फ्रूट गार्डन। रोजाना ही कोरोना शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहुंच कर रहा है। आज भी जिस क्षेत्र में कोरोना ने अपनी पहुंच की है उनमें अली मोहल्ला शामिल है, जो कि घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
