*👉🏻 सांसद सुनील जाखड़ की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी फूंकेगी मोदी का पुतला-स.दलजीत सिंह आहलुवालिया*
जालंधर,24 मई-(प्रदीप भल्ला)-रोजाना बढ़ रही पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के कारण आम आदमी को आ रही दिक्कतों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी शुक्रवार सुबह 11:00 बजे तहसील कंपलेक्स चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकेगी। जिला प्रधान सरदार दलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया कि प्रदेश प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ की अगुवाई में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता सुबह कांग्रेस भवन में इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूकेंगे। आहलूवालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिनों की बात करके देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और महंगाई का बोझ डाल रहे हैं। जिला प्रधान ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वह सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले।

