*👉🏻 60 पेटी अवैध शराब सहित एक काबू*
जालंधर,7 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर दो और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बोलेरो गाड़ी में 60 पेटी अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी मनमोहन सिंह और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चंडीगढ़ से शराब लाकर यहां पर सप्लाई करने वाला है। इसी सूचना के आधार पर कपूरथला चौक में नाकेबंदी कर उक्त गाड़ी को पकड़ लिया। जिसमें से 60 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी हाजी पेटू जिला फिरोजपुर हाल निवासी गांव औजला जिला कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपी ने गाड़ी पर नंबर भी जाली लगाया हुआ था ताकि अगर कोई गाड़ी के नंबर से पता लगाने की कोशिश करें तो वह पकड़ा ना जाए। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

