नीटूं शटरां वाला ने शक्तिमान की ड्रैस पहनकर किया चुनाव प्रचार

पंजाब में लोकसभा चुनाव 1 जून को हैं। जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के बड़े नेता इस समय पूरे पंजाब में रैलियां कर रहे हैं। वही इसी बीच जालंधर से आजाद उम्मीदवार नीटूं शटरां वाला भी पीछे नहीं रहा।
भीषण गर्मी में जालंधर की सड़कों पर नीटूं शटरां वाला शक्तिमान की ड्रैस पहनकर अपनी बहन के साथ चुनाव प्रचार करते नजर आए। इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए नीटू ने लाइसैंस को लेकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को लाइसेंस के रेट कम करने चाहिए। साथ ही भगवंत मान सरकार पर भी हमला बोलते कहा कि राज्य के टोल प्लाजा बंद होने चाहिए, सबसे महंगा लुधियाना को टोल प्लाजा बंद होना चाहिए नहीं तो उसका रेट 50 रुपए किया जाना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस बार हर हालत में जीत हासिल करेंगे। वहीं नीटूं को शक्तिमान की ड्रैस पहन आस-पास गुजर रहे लोग अपने कैमरे में कैद करते नजर आए, और तो और कई सेल्फी लेते भी दिखें।
