*👉🏻 कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ ने नशे के खिलाफ निकाली साईकल जागरूकता रैली*
जालंधर,19 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-कमिश्नरेट और एसटीएफ ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए साईकल रैली निकाली। पुलिस कमिश्नर स.गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर अर्बन एस्टेट फेस-2 से साईकल रैली की शुरुआत की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना था। डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह, एसटीएफ एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर और एसीपी नवीन ने फ्लैग
ऑफ कर रैली को रवाना किया और खुद भी रैली का हिस्सा बन लोगों को जागरूक किया। इस साईकल रैली में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने और पुलिस को सहयोग करने के उद्देश्य से साईकल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शामिल हुए लोगों ने नशे को पंजाब से खत्म करने की कसम खाई
और कहा कि वह दूसरे लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करेंगें ताकि फिर से पंजाब को खुशहाल बनाया जाए।
