*👉🏻 ए.एन. गुजराल स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान* *👉🏻 शिक्षा के जरिये दुनिया को बदला जा सकता है:सांसद चौधरी*
जालंधर,6 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्र कुमार गुजराल के जन्म दिवस के मौके ए.एन.गुजराल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में वार्षिक इनाम वितरण समारोह करवाया गया।जिसमें बतौर मुख्य मेहमान जालन्धर के सांसद चौधरी संतोख सिंह ने शिरकत की। इस समारोह में ए.एन.गुजराल संस्था के ट्रस्टी गुरजोत कौर,सीमा
चोपड़ा,नीना सोंधी समाज सेवी दीपक जालन्धरी,सुरिन्द्र सैनी के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। सांसद ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे दुनिया बदली जा सकती है। उन्होंने अवतार नारायण गुजराल की शख्सियत बारे बोलते कहा कि देश की आजादी तथा देश के वितरण के बाद समाज
में शिक्षा तथा समाज सेवा में अहम योगदान डाला। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते समाज सेवा में जुट गए। जिन्होंने मेयर से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। उन्होंने प्राप्तियां करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप खुशकिस्मत हो कि ऐसी संस्था से शिक्षा हासिल कर रहे हो तथा शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप भी देश के विकास में अपना बनता योगदान डालने के समर्थ बनो। इस मौके पर बच्चों द्वारा साईंस प्रदर्शनी तथा आर्ट
प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसको मेहमानों ने खूब पसंद किया। डायरैक्टर नविता जोशी ने मेहमानों का स्वागत किया विद्यार्थियों ने स्कूल की प्राप्तियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम दौरान विभिन्न गीतों द्वारा सांस्कृतिक तथा पर्यावरण संबंधी पेशकारी की। इस मौके पर संस्था के पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जसलीन को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ तथा नीतिका को बढ़िया खिलाड़ी के रूप में मैडल देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने संस्था को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। समारोह के अंत में प्रिंसीपल अनुपम बावा ने मेहमानों विद्यार्थियों के माता-पिता का संस्था में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर हंसराज ढल्ल,तरसेम सिंह लखोत्रा के अतिरिक्त गणमान्य सज्जन, विद्यार्थी तथा समूह अध्यापक मौजूद थे।



