*👉🏻 बैंकों की हड़ताल का दूसरा दिन होने के कारण 40,000 चेक अटके* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,1 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आज दूसरे दिन 1 फरवरी 2020 को भी बैंक कर्मियों ने हड़ताल करके सरकार को अपनी ताकत का अहसास करवाया।
वेतन बढ़ोतरी पर आई बी ए के चल रही बैंक कर्मचारियों की वार्ता में कोई सम्मानजनक वेतन बढ़ोतरी पर न पहुचने के कारण और आई बी ए के अड़ियल रवैए के कारण ये देश व्यापी हड़ताल की गई। बैंक कर्मचारियों ने अपनी शाखाओं के सामने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और उसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सिविल लाइन्स जालंधर के सामने भारी संख्या में इकट्ठे होकर रैली भी की। जालंधर शहर की 380 बैंक शाखाएं और जिले की 720 बैंक शाखाएं पूरी तरह से बंद रही, जिनके कर्मचारी और शाखा प्रबंधक हड़ताल पर रहे ।
हड़ताल के कारण क्लियरिंग हाउस के बंद होने से 40,000 चेक पास नहीं हुए। जिस से लगभग 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ । इस हड़ताल के कारण जालंधर शहर में ही 400 करोड़ और जालंधर जिले में 800 करोड़ का नकद लेन देन भी प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों को यू एफ बी यू के सहायक कन्वीनर श्री एस पी एस विर्क ने संबोधित करते हुए कहा कि आई बी ए के इस अड़ियल रवैए के खिलाफ हम लोगों को लड़ाई लड़नी पड़ेगी और इसके अलावा यूनियन के पास और कोई विकल्प नही है, सिवाय मांगों के लिए रोष प्रदर्शन के अलावा। AIBOC के कामरेड सतीश सोढ़ी ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो रोष प्रदर्शन को और तेज़ किया जाएगा। NCBE के कामरेड दिनेश डोगरा ने बताया कि आई बी ए जानबूझ कर वेतन बढ़ोतरी को लटका रही है जो कि नवम्बर 2017 से ही लम्बित है। जिसके कारण बैंक कर्मचारी बहुत नाराज हैं। इस रैली को कामरेड दिनेश डोगरा, कामरेड संजीव भल्ला, कामरेड मुकेश कुमार, कामरेड आर के जौली,कामरेड बलजीत कौर, कामरेड दलीप कुमार शर्मा, कामरेड पवन बस्सी, कामरेड एच एस बीर , कामरेड आर के ठाकुर, कामरेड विनोद शर्मा ने संबोधित किया। यू एफ बी यू के नेताओं ने ये घोषणा की कि अगर सरकार ने अपनी वर्तमान नीतियों को नही बदला तो आने वाले दिनों में इस विरोध को और तेज किया जाएगा।
