*👉🏻 गांव रायपुर बलां के छप्पड़ में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से हुई मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,3 अगस्त 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना आदमपुर के अंतर्गत आते गांव रायपुर बल्लां में एक छप्पड़ में नहाने गए दो युवकों की डूबने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और शवों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद एसआई
जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवक छप्पड़ में नहाने के लिए गए थे और डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि छप्पड़ में पांच बच्चे नहाने के लिए गए थे। जिनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि दो बच्चे नहाते हुए छप्पड़ में
उस जगह पर पहुंच गए जो कि काफी गहरा था। गहराई में पहुंचते ही दोनों युवक उसमें डूब गए। जिस कारण दोनों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 14-15 साल थी। एक नौवीं और दूसरा दसवीं कक्षा का विद्यार्थी था। मृतकों की पहचान राजिंदर कुमार और सुरेश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

