*👉🏻 अवैध शराब के साथ हैडकांस्टेबल अपने साथियों सहित काबू*
जालंधर,26 जून-(प्रदीप भल्ला)-एसओयू इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने शराब तस्करी के मामले में तीन व्यक्तियों को काबू किया है। जिनमें से एक पुलिस लाइन में बतौर हेड कांस्टेबल ड्यूटी दे रहा है। नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग मारुति कार और एक्टिवा पर शराब की बोतलें रख सप्लाई देने के लिए लम्मा पिंड चौक के पास खड़े हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तीनों आरोपियों को 528 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बचिंत नगर जालंधर, गुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सराभा नगर जालंधर व अवतार उर्फ तारी पुत्र हरबिलास निवासी नीवीं आबादी संतोखपुरा के रूप में हुई है। राकेश कुमार कमिश्नरेट पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल कार्यरत हैं जो इस समय पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है। बाकी दोनों आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।


