*👉🏻 12वीं के छात्र की उसी के घर में घुस कर हत्या,रोजाना घर आने वाले युवक पर शक* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक करें 👇🏻*
जालंधर, 28 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- जालंधर कैंट में आज एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जालंधर कैंट के लालकुर्ती क्षेत्र में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र अरमान पुत्र दविंदर कुमार की उसी के घर में खून से लथपथ लाश पड़ी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कैंट मेज़र सिंह व संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी देते हुए मृतक युवक अरमान की चाची ने बताया कि वह दोपहर को बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गई हुई थी, उस समय अरमान घर में अकेला था क्योंकि अरमान की माता अपनी छोटी बेटी के पास हिमाचल गई हुई है। आगे बताते हुए अरमान की चाची ने कहा कि वह 4:30 बजे शॉपिंग करके वापस आई तो अरमान का दोस्त खेलने के लिए अरमान को बुलाने घर आया। जब वह अरमान को बुलाने ऊपर के कमरे में गया तो वहां पर खून से लथपथ हालत में अरमान पड़ा हुआ था। जिसे देख अरमान का दोस्त चिल्लाया। दोस्त की चीख सुनकर अरमान की चाची भी कमरे में गई और अरमान की यह हालत देखकर चीखने चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने गंभीर घायल हुए अरमान को तुरंत ही अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरमान की चाची ने बताया कि उनके घर की दीवार फांद कर रोजाना एक युवक उनके घर में दाखिल होता है। हो सकता है उसी युवक ने इस कार्य को अंजाम दिया हो। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।