*👉🏻 जिला जालंधर में आज फिर आये कोरोना के नए मरीज और 2 लोगों की हुई मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 अक्टूबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-जिला जालंधर में आज शुक्रवार को फिर से कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आए हैं। आज 110 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के साथ ही 2 लोगों की मौत भी हुई है। ज़िला जालंधर में धीरे-धीरे संक्रमित मरीजों की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही। लेकिन लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को कम कर दिया है ताकि ऐसा लगे कि जिले में कोरोना मरीजों की गिनती अब कम हो रही है।

