*👉🏻 कोरोनावायरस के चलते पंजाब सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश* *👉🏻 पढ़ें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 11 दिसंबर 2020-(एजेंसी)- पंजाब सरकार द्वारा कोरोनावायरस को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा दिशा-निर्देशों के तहत नाइट कर्फ्यू को बढ़ाकर 1 जनवरी तक कर दिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक होगा। इसके इलावा शादी समारोह पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई है। मैरिज पैलेस के अंदर अब 100 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते जबकि बाहर उनकी गिनती 250 निर्धारित की गई है।

