*👉🏻 पंजाब सरकार ने एक बार फिर से लिया यू-टर्न* *👉🏻 सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन पार्क आज से खोलने के आदेशों को लिया वापस* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
15 अक्टूबर 2020-पंजाब सरकार ने एक बार फिर से यू-टर्न ले लिया है। पंजाब सरकार ने आज 15 अक्टूबर को राज्य के सभी सिनेमा घर, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन पार्क खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन आज मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि आज से सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन पार्क खोले जाने के आदेशों को वापस ले लिया गया है। यह करके पंजाब सरकार ने एक बार फिर से यू-टर्न ले लिया है।