*👉🏻 एक बार फिर खड्डे बने हादसे का कारण* *👉🏻 खड्डे के कारण कार अनियंत्रित हो दीवार से टकराई,ड्राइवर गंभीर घायल*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)सड़क में हुए खड्डे के कारण एक कार हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक अर्टिगा कार को सन्नी नाम का व्यक्ति चला रहा था जोकि जालंधर से आदमपुर जा रहा था। अचानक सड़क में खड्डा दिखाई दिया और गाड़ी खड्डे में लगी जिस कारण गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी दीवार से टकरा गई। दीवार से टकराने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पहले तो अंदरूनी सड़कों की हालत ही खराब थी लेकिन अब हाईवे पर सड़कों में खड्डे होने लगे हैं जोकि चिंता का विषय है।


