*👉🏻 कौशल मेडिकल हॉल में नारकोटिक्स सेल ने की छापेमारी, 12700 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*


जालंधर,12 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-एंटी नारकोटिक्स सेल ने पुरानी होशियारपुर रोड पर स्थित कौशल मेडिकल हॉल में छापेमारी कर 12700 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए है।
जानकारी देते हुए एसीपी नारकोटिक्स ओमप्रकाश ने बताया की एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सुखदेव सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता ने अपनी टीमों सहित कौशल मेडिकल हाल पुरानी होशियारपुर रोड नजदीक परमिंदर अस्पताल में दुकान मालिक सुरिंदर शर्मा की मौजूदगी में छापेमारी कर वहां से 12700 पाबंदीशुदा गोलियां और कैप्सूल बरामद किए है। पुलिस ने बरामद की गई गोलियों और कैप्सूलों को ज़ब्त कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
