*👉🏻 धार्मिक समागम करवाने के लिए उगाही करने की आड़ में लोगों के घरों से सामान चुराने वाले तीन आरोपी काबू, 7 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 अक्तूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- धार्मिक समागम करवाने के लिए नकली पर्चियां बनवाकर लोगों से उगाही करने की आड़ में घरों से कीमती सामान चुराने वाले तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने काबू किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ-1 की टीम को सूचना मिली थी कि राघव उर्फ झूला पुत्र केवल कृष्ण निवासी चड्डा स्वीट की बैक साइड संतोखपुरा जालंधर, गुलशन कुमार उर्फ बलवान पुत्र करचा गिरी उर्फ ध्यान चंद निवासी किराएदार बाबा निंबू वाली गली संतोखपुरा जालंधर और गौरव उर्फ गग्ग पुत्र सुरिंदर गिरी निवासी संतोखपुरा जालंधर धार्मिक समागम करवाने का बोलकर लोगों के घरों में जा-जाकर उगाही करने की आड़ में प्रवासी मजदूरों के कमरों से मोबाइल व कीमती सामान चोरी करते हैं, जो कि इस समय लंबा पिंड चौक के पास मौजूद है।
इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने तीनों आरोपियों को काबू कर उनके पास से चोरी किए हुए 7 एंड्रॉयड फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों पर थाना डिवीजन नंबर आठ में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि आरोपी गुलशन कुमार उर्फ बलवान पर कोटकपूरा जिला फरीदकोट में कत्ल का मामला दर्ज है। जिसमें वह भगौड़ा है और संतोखपुरा जालंधर में छुप कर रह रहा है। वहीं राघव पर भी लूटपाट का मामला थाना डिवीजन नंबर आठ में दर्ज है जिसमें वह जेल की हवा खा चुका है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।