*👉🏻 बिजली के अघोषित कटों से देओल नगर निवासी परेशान* *👉🏻 गर्मी से परेशान लोगों का पॉवरकॉम ने किया है बेहाल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालंधर,16 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)-जहां एक तरफ गर्मी से लोग बेहाल है,वही पावरकॉम द्वारा लगाए जा रहे अघोषित बिजली कटों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आज बिजली विभाग ने पूरी तरह से लोगों का रविवार खराब किया। देओल नगर, न्यू देओल नगर की लाइट शाम को 2 घंटे से भी ज्यादा समय से बंद रही। इलाका निवासियों जगजीत सिंह, मंजीत कुमार, रीना आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके मे हर रोज 2 से 3 घंटे के बिजली कट आम बात है।
l बीते दिन 6 घंटे बिजली बंद रही, जबकि आज 2 घंटे से भी ज्यादा समय बिजली बंद रही। इस बारे में जब विभाग से शिकायत की कोशिश की गई तो किसी ने फ़ोन नही उठाया। लोगो का कहना है कि इलाके का हाल पेंडू इलाके के जैसा हो गया है। कभी रात तो कभी दिन को अघोषित लंबे लंबे कट लगाए जाते है। देओल नगर के लोगों का कहना है कि जैसे वह शहर नहीं गांव में रह रहे हैं। जितने कट उनके इलाके में लगते हैं उतने शायद किसी गांव में भी न लगते हो। पंजाब सरकार एक तरफ बिजली सरप्लस के दावे करती है। वहीं बिजली के लग रहे अघोषित कट बिजली विभाग और सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं।