*👉🏻 31 अक्टूबर को तीन जिलों में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर शिव सेना हिन्द मनाएगी इंदिरा गांधी का 36वां बलिदान दिवस : ईशान्त शर्मा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालन्धर, 21 अक्तूबर 2020- (एच.ई)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक जालन्धर में आयोजित की गई। इस मौके बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ईशान्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप पाहवा,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन,दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी, पंजाब प्रधान स्पोर्ट्स विंग विनय कपूर ,पंजाब वाईस प्रधान मोहित वर्मा जिला प्रधान सोहित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके ईशान्त शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर को आयरन लेडी के नाम से मशहूर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के 36वें बलिदान दिवस को शिव सेना हिन्द की तरफ से पंजाब के कई जिलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मोहाली, जालन्धर, अमृतसर और लुधियाना में शिव सेना के सीनियर पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ता श्रीमति इंदिरा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि देंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश की एकता व अखंडता के लिए और पंजाब की अमन शांति के लिए ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में शिव सैनिक हवन-यज्ञ करेंगे। उन्होंने कहा जालन्धर में ईशान्त शर्मा कि अगवाई में ओर अमृतसर में संजय कुमरिया, लुधियाना में रोहित साहनी व राहुल दुआ और मोहाली में अरविंद गौतम आशा कालिया व सोनू राणा की अध्यक्षता में बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को श्रीमति इंदिरा गांधी जी की हत्या कर दी गई थी। देश सेवा करते करते इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों को भी न्योछावर कर दिया।ऐसे में देशवासियों को श्रीमती इन्दिरा गांधी जी का बलिदान दिवस नही भूलना चाहिए। इस मौके सुभाष महाजन ओर मुनीश बाहरी ने बताया कि इंदिरा गांधी जी हमें फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। संदीप पाहवा ओर विनय कपूर ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली ऐसी सशक्त महिला प्रधानमंत्री थीं, जिनके बुलंद हौसलों के आगे पूरी दुनिया ने घुटने टेक दिए थे।उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंक फैलाने वालों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुलाने वाली इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस को कभी भी भुलाया नही जा सकता।
