*👉🏻 भगवान के घर चोरों ने दी दस्तक, 50 हज़ार की चढ़ावे की राशि चुराई*
जालंधर,14 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते लक्ष्मी नारायण मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोल मंदिर से पचास हज़ार रुपये की चढ़ावे की राशि चुरा ली। जानकारी देते हुए मंदिर के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मंदिर में चोरी हो गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी की जांच करने पर पता चला कि देर रात 11:30 बजे एक व्यक्ति आया और मंदिर में पड़ी
हुई 3 गुलकों को तोड़कर उसमें पड़ी हुई चढ़ावे की राशि चुरा ली और एक गुल्लक को साथ ले गया। चोर मंदिर में पड़ा हुआ एंपलीफायर भी अपने साथ ले गया। 50,000 रुपए के करीब की राशि चोर चुरा ले गया है। चोरी की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।