*👉🏻 भारत बंद की अफवाहों के मद्देनज़र कल शहर के कुछ प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-सोशल मीडिया पर कल 10 अप्रैल भारत बंद के मैसेज फैलाये जाने के कारण शहर के कुछ प्राइवेट स्कूलों ने छुट्टी का ऐलान किया है। जिलाधीश जालंधर और पुलिस कमिश्नर ने कल भारत बंद की किसी भी आधिकारिक घोषणा होने से इंकार किया था। लेकिन शहर के कुछ प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा के दृष्टिगत खुद ही स्कूलों में छुट्टी का फैसला लिया गया है। जिसकी सूचना स्कूल प्रबंधकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों को मैसेज करके दी गई है।
