*👉🏻 नए साल के पहले ही दिन कांग्रेस सरकार के झूठे वायदों की गठरी फूंक कर प्रदर्शन किया ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के सदस्यों ने*
जालंधर,1 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- नए साल के पहले ही दिन ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए उनके झूठे वायदों की गठरी को फूंक कर प्रदर्शन किया। लगातार 2 साल से कच्चे मुलाजिमों को झूठे वायदे करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक्शन कमेटी के सदस्यों ने इकट्ठे होकर ज़िला प्रशासनिक कंपलेक्स के बाहर सरकार के झूठे वायदे की गठरी को फूंका और उनके द्वारा किये गए झूठे वायदों की तस्वीरों का एक फ्रेम बनाकर कमिश्नर को सौंपा ताकि वह फ्रेम
सरकार तक पहुंचाया जा सके। प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों ने कहा कि 2 साल से उन्हें सरकार के नुमाइंदो द्वारा मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाने का लॉलीपॉप दिया जा रहा है। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री के दर्शन तक नहीं हुए। प्रदर्श कर रहे मुलाज़िमों ने कहा कि मुलाजिमों को महंगाई भत्ता की किश्त देने की बजाय सरकार ने मुलाजिमों से 2400 रुपये अतिरिक्त टैक्स काटना शुरू कर दिया है। नए साल के पहले दिन जहां लोग खुशियां मना रहे हैं वहीं पंजाब के कच्चे मुलाजिम कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए झूठे वायदों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में अशीष जुलाहा, गगन शर्मा, सतनाम सिंह, शोभित भगत व कमेटी के अन्य सदस्य शामिल थे।